बच्चे को लेकर पड़ोसियों में विवाद, युवक का कान काटा

0
9
  1. इंदौर: इंदौर में बच्चे को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इससे आक्रोशित पड़ोसी ने युवक का कान काट दिया। इस हमले में दो बच्चे भी घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी समद का बेटा मोहल्ले में साइकिल चला रहा था और इरशाद का छोटा बेटा शादाब घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान साइकिल की टक्कर से शादाब गिर गया। इस पर उसकी मां समद के घर पहुंची और उसे डांट लगाई और समद की बेटी को अपने भाई को समझाने के लिए कहा।

इसके कुछ देर बाद समद इरशाद के घर पहुंच गया और उसकी पत्नी को गालियां देने लगा। आसपास के लोगों ने उसे समझाया तो चला लेकिन कुछ देर बाद फिर चाकू लेकर आ गया। उसने इरशाद की बेटी सानिया पर हमला कर दिया। चीख सुनकर इरशाद बाहर आया तो उसका कान काट दिया। उसे बचाने के लिए छोटा बेटा सोनू बाहर आया तो उस पर हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा। सानिया के सिर में गंभीर चोट आई है और सोनू भी घायल हुआ है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने इरशाद का कान ऑपरेशन कर जोड़ दिया है और दोनो बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी समद को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here