जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, मंगलसूत्र-चूड़ी तोड़ी, चांटे मारे

0
73

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक लेडी डॉक्टर पर हमला हुआ है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई दो महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात लेडी डॉक्टर पर हमला कर दिया। महिलाओं ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा, उनका मंगलसूत्र और चूड़ियां भी तोड़ दी। हमले में डॉक्टर को हाथ, पैर और गले में चोट आई है। इधर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- आर्मी अफसर बन ऑर्डर की बिरयानी, एडवांस पैसे देने के नाम पर की ठगी

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर आकांक्षा चौधरी इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थीं। इस दौरान एक महिला अपने पति के घाव का इलाज कराने पहुंची। घाव देख डॉक्टर ने महिला से कहा कि उसके पति का घाव एक साल पुराना है। इसकी सर्जरी करनी पड़ेगी। इतना सुनते ही महिला गुस्से में आ गई और उसने अपने साथ आई महिला के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- आर्मी अफसर बन ऑर्डर की बिरयानी, एडवांस पैसे देने के नाम पर की ठगी

पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि, सर्जरी का बोलने के बाद मैं जैसे ही मरीज को देखने के लिए उठी महिला ने सीधे मेरा मंगलसूत्र पकड़ कर खींचा। मुझे चांटे मारे, मेरी चूड़िया तोड़ दी। ये देख अस्पताल के दूसरे डॉक्टर्स इकट्ठा हो गए। एक कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसका भी हाथ मोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here