यात्री की तबीयत बिगड़ने से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान

0
77

इंदौर: इंदौर में बीती रात विस्तारा एयरलाइन्स के एक विमान को आपात स्थिति में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी लेकिन यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण इमरजेंसी में उसे इंदौर में उतारना पड़ा। बावजूद इसके यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें- दो महीने पहले किराना व्यापारी ने मारा था चांटा, बदमाश ने हाथ काटकर लिया बदला

जानकारी के मुताबिक विस्तारा की फ्लाइट संख्या uk-818 बेंगलुरु से उड़कर इंदौर होते हुए दिल्ली जा रही थी। बेंगलुरु से दिल्ली के लिए निकले एक यात्री मनोज अग्रवाल की विमान में ही तबीयत खराब हो गई। 50 वर्षीय अग्रवाल को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने इस बात की जानकारी एयर स्टाफ को दी।

ये भी पढ़ें- 13 साल छोटे प्रेमी के साथ घर से भागी 45 साल की महिला, रिक्शा चलाता है शख्स

विमान के स्टाफ ने तत्काल इंदौर एयरपोर्ट पर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद इमरजेंसी केस मानते हुए इंदौर में देर रात फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट से अग्रवाल को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भी ले जाया गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। एरोड्रम पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को जिला अस्पताल में भेज दिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here