Amazon के खिलाफ MP में होगी FIR, बिक रहे तिरंगे छपे जूते

0
78

भोपाल, ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेजन परमध्यप्रदेश सरकार कार्रवाई कर रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को अमेज़न के खिलाफ FIR करने के आदेश दिए है। गृहमंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। असहनीय है। राष्ट्रीयता, राष्ट्र की भावना और राष्ट्र के अपमान का कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ध्वज संहिता का उल्लंघन प्रतीत हुआ है। अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस और संस्था पर मध्यप्रदेश में FIR के लिए DGP को कहा है।

ये भी पढ़ें- TI पर आरोप लगाने वाली महिला आरक्षक ने पलटा बयान, बोली- पिता तुल्य हैं अयाची

दरअसल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न पर राष्ट्रध्वज छपे जूते बिक रहे हैं। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस मामले में कमपनी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी पर अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर के पुलिस कमिश्नर और ACP को राष्ट्रपति पुलिस पदक

गौरतलब है कि अमेजन कंपनी के अधिकारियों पर पहले भी भिंड जिले में ऑनलाइन गांजा डिलीवरी को लेकर केस दर्ज है। साथ ही कुछ अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। भिंड के तत्कालीन एसपी ने उस वक्त आरोप लगाया था कि कंपनी के लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब कपड़े और जूते पर राष्ट्रध्वज की तस्वीर को लेकर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here