मां का चल रहा था प्रेम-प्रसंग, पोल खुलने के डर से प्रेमी से करवा दी बेटे की हत्या

0
328

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश में एक हैवान मां ने प्रेम-प्रसंद के चलते अपने ही बच्चे की हत्या करवा दी। पोल खुलने के डर से महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या साजिश रची। साजिश के तहत प्रेमी बच्चे को जंगल में ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। बच्चे का शव 10 दिनों तक जंगल में सड़ता रहा। बाद में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे के शव को जंगल से बरामद किया।

ये भी पढ़ें- गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटकर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाकर घुमाया

दरअसल महिला का महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले प्रमोद से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ये बात महिला के 14 साल के बेटे पुरुषोत्तम को पता चल गई थी। हालांकि, उसने अपने पिता को बस इतना ही कहा था कि एक युवक घर के आसपास घूमता है। महिला को डर था कि कहीं वह अपने पिता को उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में न बता दें। महिला ने अपने प्रेमी को ये बात बताई, जिसके बाद दोनों ने बच्चे को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

ये भी पढ़ें- युवक पर बदमाशों ने फेंका एसिड, जांच में जुटी पुलिस

12 दिन पहले जब पुरुषोत्तम घर की छत पर था, तभी प्रमोद भी वहां पहुंचा। उसने बातों-बातों में उसे लालच दिया कि वह उसे कबूतर पालने के लिए पिंजरा दिलाएगा। प्रमोद की बातों में आकर बच्चा उसके साथ चला गया। वह उसे बाइक पर बैठकर असीरगढ़ के जंगल ले आया। यहां उसने बच्चे की हत्या कर दी और इसके शव को पेड़ से लटका दिया।

ये भी पढ़ें-  अपहरण कर चाचा-भतीजे ने 3 दिनों तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने रिश्वत लेकर लिखी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुरुषोत्तम के लापता होने के बाद उसके पिटा ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने भी उसकी खोज की लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान महिला के प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई। शक के आधार पर पुलिस ने प्रेमी प्रमोद को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां मंगला पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे के शव को जंगल से बरामद किया।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here