बर्थडे मनाकर लौट रही महिला से दरिंदगी, गैंगरेप कर सड़क किनारे फेंका

0
49

गाजियाबाद: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। भाई का बर्थडे मनाने गई महिला के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी और उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंककर चले गए। जब पुलिस ने उसे उठाया, तब भी रॉड उसके शारीर के अंदर थी। दिल्ली के अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। वह खुद भी पेशे से नर्स है।

ये भी पढ़ें- हटाए गए अपर कलेक्टर पवन जैन, जनसुनवाई में दिव्यांग से दुर्व्यवहार करने पर कार्रवाई

महिला के भाई ने बताया कि, 16 अक्टूबर को वह एरा जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। पार्टी ख़त्म होने के बाद रात करीब 9 बजे मैंने उसे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़ा। वहां वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात 11:30 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि मां अभी तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद बहन की खोजबीन शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि 18 अक्टूबर को डायल 112 पर कॉल आया कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई। पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। स्कॉर्पियो में चार लोग थे। वे उसको एक सुनसान जगह पर लेकर गए। उस जगह एक युवक पहले से मौजूद था। पांचों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए और बोरे में बंद करके फेंककर चले गए।

ये भी पढ़ें-  Instagram पर चलता था रैकेट, डील तय होने पर बुलाई जाती थी युवतियां

पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने जिन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, उनके साथ महिला का प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। कोर्ट में सिविल केस भी है। महिला दिल्ली को रहने वाली है और उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। महिला के साथ 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है, SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।’

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here