गर्लफ्रेंड के परिजन बार-बार दे रहे थे धमकी, युवक ने जहर पीकर दी जान

0
62

कोटा: एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल पर कहा कि, वह मरने जा रहा है और कुछ देर बाद जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि लड़की के परिजन उसे परेशान कर और उसे धमकियां दे रहे थे। उन्ही की धमकियों से परेशान होकर बेटे ने जान दी है। घटना राजस्थान के कोटा की है। पड़ोसियों ने युवक को बेहोश पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- महिला को डंडे से पीटकर काटे बाल, लंबे समय से परिवार में चल रही थी अनबन

पुलिस ने बताया कि, अभिषेक वर्मा एक ट्रेवल एजेंसी में मैनेजर के पद पर काम करता था। कोटा के एक स्कूल में लड़की और वह एकसाथ ही पढ़ते थे। उसी दौरान दोनों के बीच अफेयर हो गया। 6 सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। एक साल पहले जब अभिषेक ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तब दोनों के परिवार वालों को अफेयर के बारे में पता चला।

शादी के लिए अभिषेक के घरवाले तो मान गए लेकिन लड़की के घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे, बावजूद इसके दोनों के बीच बाते होती थी। बुधवार रात को भी दोनों अभिषेक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच बातचीत हुए थी। इसमें अभिषेक साफ कहते हुए नजर आ रहा है कि मैं मम्मी की कसम खाकर कहता हूं कि मैं परेशान हो गया और अब मैं मर कर दिखाऊंगा।

ये भी पढ़ें- पत्नी के किया पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला, बहन से कहा था- नामर्द हो जाएगा

अभिषेक के पिता ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे बेटा ऑफिस से घर आया था। कुछ देर दोस्तों के साथ रहने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। गुरूवार सुबह पड़ोसियों ने उसे बालकनी में बेहोश पड़ा देखा तो हमे सूचना दी। उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के पिता और भाई बार-बार अभिषेक को धमकी देते थे।

कई बार अभिषेक को बीच रास्ते में रोक कर भी धमकाया था। दीपावली से 4 दिन पहले लड़की के पिता पिंटू दुकान पर आए थे। धमकी दी थी कि बेटे को समझा लो नहीं तो बुरा होगा। इस बारे में जब मैंने बेटे से बात की तो उसने बताया कि एक-दूसरे से प्यार करते है और शादी करना चाहते थे।

ये भी पढ़ें-  बेटे ने रची अपहरण की साजिश, पिता से मांगी 30 लाख की फिरौती

इस घटना से पहले बुधवार रात को ही अभिषेक ने गर्लफ्रेंड को फोन किया था। इसकी दो रिकॉर्डिंग सामने आई है। रिकॉर्डिंग में वह कह रहा है कि मैं मर जाऊंगा। कसम खाकर कह रहा हूं। इसके बाद लड़की उसे समझाने की कोशिश कर रही है। अभिषेक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच में गर्लफ्रेंड के परिवार वालों की वजह से दूरियां बनने लगी थी। पिछले करीब डेढ़ महीने से दोनों बातचीत भी बहुत कम कर पा रहे थे। इसे लेकर अभिषेक टेंशन में भी चल रहा था।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here