पत्नी के किया पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला, बहन से कहा था- नामर्द हो जाएगा

0
67

बाड़मेर: दूसरी शादी करने की चाह में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। पत्नी ने बहन और बहनोई के कहने पर पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। उनका कहना था कि ऐसा करने से वह नामर्द हो जाएगा, जिससे तलाक आसानी से हो जाएगा। पति से दर्द से चीखने पर घरवाले जागे और उसे अपस्ताल लेकर पहुंचे। मामला सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। अब ये केस पुलिस के पास पहुंचा है। घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले की है।

ये भी पढ़ें- बेटे ने रची अपहरण की साजिश, पिता से मांगी 30 लाख की फिरौती

पुलिस के मुताबिक़, गोमाराम की शादी 6 महीने आटे-साटे में कानू देवी से हुई थी। गोमाराम किसान था। घटना की रात वह खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। इस दौरान पत्नी अपनी बहन-बहनोई से बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों में बहस हुई और गोमाराम सो गया। रात में कानू देवी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। जब पति दर्द से छीखा तो परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने आई थी बेटी, पिता ने गोली मारकर की हत्या

घटना के करीब एक महीने तक सामाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में पंच-पंचायती भी चली लेकिन आखिरकार अब मामला थाने तक पहुंच गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, हमले के बाद जब उसने पत्नी से ऐसा करने की वजह पूछी तो उसने बताया कि, बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पंसद के लड़के से हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- कार की चपेट में आई महिला, रिवर्स लेते समय हादसा

उधर, पीड़ित की पत्नी ने घटना के 5 दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था। फिर वह घर छोड़कर मायके चली गई। जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसे इसके बारे में पता चला। पुलिस ने जब पूछताछ की तो गोगाराम ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here