पति पोर्न वीडियो दिखाकर करता है अप्राकृतिक सेक्स, दोस्तों से मिलने का बनाता है दबाव

0
165

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पति हर दिन पोर्न फिल्म देखता है और उसी तरह करने को कहता है। वह कहता है कि, तेरे साथ अप्राकृतिक सेक्स करूंगा। मना करने पर मुझे पीटता है। कई तरह से प्रताड़ित करता है। इसके बारे में उसके घर वालों को बताया तो सास भी उसी का साथ देती है।

ये भी पढ़ें- बैडमिंटन खिलाड़ी को प्यार में फंसाया, दूसरी लड़की से शादी कर दे रहा जान से मारने की धमकी

पीड़िता की मां ने बताया कि, उसकी बेटी का निकाह 31 जुलाई 2021 को हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति महिला को पोर्न वीडियो दिखने लगा। वीडियो की तरह की अप्राकृतिक सेक्स करने लगा। हर दिन वह ऐसा ही करता था। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी सास से की तो उन्होंने भी अपने बेटे का ही साथ दिया। कहा कि जैसा वह कहता है करो।

ये भी पढ़ें-  गर्लफ्रेंड के परिजन बार-बार दे रहे थे धमकी, युवक ने जहर पीकर दी जान

पीड़िता का आरोप है कि देवर भी उसके ऊपर गंदी नजर रखता है और कई बार अश्लील हरकत कर चुका है। पति भी अपने भाई का ही साथ देता है। इतना ही नहीं, पति अपने दोस्तों से भी बात करने और मिलने का दबाव बनाया है। इससे तंग आकर वह जुलाई में अपने मायके चली गई थी। इसके बाद पति उसे फोन पर धमकाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी कहानी बताई, जिसके पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here