गर्भवती होने पर गुजराती खाने को लेकर दबाव बनाते थे ससुरालवाले, मना करने पर करते थे मारपीट

0
87

इंदौर: इंदौर की एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 2021 में उसकी शादी हुई थी। गर्भवती होने के बाद ससुराल के लोग उसे गुजराती खाना खाने पर मजबूर करते थे। इस बात को लेकर उसे परेशान किया जाता था। गुजराती खाना नही खाने पर उसे पीटा जाता था। तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- UAE से लौटे यात्रियों के पास से मिला सोना, 45 लाख है कीमत

पुलिस के मुताबिक़, इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली भावना त्रिवेदी की शादी 22 जुलाई 2021 को अहमदाबाद के अपूर्वा सोसाइटी में रहने वाले ज्वलंत त्रिवेदी से हुई थी। शादी में भी बरात के किराए को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान भी लड़की के पिता ने आधा किराया देकर मामला शांत कराया था। इसके बाद जब शादी करके वह अहमदाबाद पहुंची तो उसके सास-ससुर और बुआ सास उसे ताने मारने लगे।

ये भी पढ़ें-  खंडवा में बच्चा जेल से भागे सात कैदी, 4 पकड़ाए

पीड़िता ने बताया कि जब वह गर्भवती हुए तो ससुराल के लोग उसे मीठा खाना देते थे। जब उसने ऐसा खाना खाने से मना किया तो उसके पति और ससुराल के बाकी लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे मीठा खाना पसंद होने पर भी सास और बुआ सास उसे ऐसा खाना खाने कका दबाव बनाती। पीड़िता ने बताया कि उसके खाने में जबरन शक्कर डाली थी।

ये भी पढ़ें-  सब इंस्पेक्टर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, फ्लैट में बंधक बनाकर करता था मारपीट

भावना ने पुलिस को बताया कि उसे उस समय तीखे और चटपटे व्यंजन खाने का मन करता, तो ससुराल वाले पिता के यहां जाकर यह सब करने के लिए कहते और मारपीट करते। परेशान होकर वह दो माह पहले अपने पिता के घर इंदौर आ गई। इसके बाद से मोबाइल पर कॉल कर उसे धमका रहे थे। पीड़िता के मुताबिक उसके पति अहमदाबद की एक दवा कंपनी में अंकाटेंट हैं। वही ससुर भी नौकरी करते हैं। बुआ सास एलआईसी ऑफिस में काम करती है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here