20 घंटे से हवा में अटके 48 लोग, त्रिकूट रोपवे पर टकराई ट्रॉलियां

0
168

रांची: झारखण्ड के सबसे ऊंचे रोपवे में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया है। त्रिकूट रोपवे की ट्रॉलियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के एक की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, पिछले 20 घंटे से 48 लोग पहाड़ी पर ही फंस हुए हैं। लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब इनकी मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, रामनवमी के मौके पर रविवार को यहां पूजा करने और घूमने के लिए सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्रॉली नीचे आ रही थी, इसी दौरान ऊपर की ओर जा रही ट्रॉली उससे टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्रॉली ऊपर ही थीं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

हादसे के बाद 18 ट्रॉली में 48 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिनको एनडीआरएफ की टीम उतारने के प्रयास में जुटी है। दनसे हुए लोगों में छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि, लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पंखे की तेज हवा से ट्रॉलियां हिलने लगीं, इससे लोगों की जान पर बन आई।

इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि, रोपवे हादसे में दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। लोग अभी ऊपर ही फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं डीसी देवघर ने हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here