रातभर जलता रहा खरगोन, छतों पर जमा थे पेट्रोल बम और पत्थर

0
562

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हिंसा की आग में शहर पूरी राहत जलता रहा। उपद्रवियों ने रात में भी कई जगहों पर हमले किए और कई घरों कोफूंक दिया। हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पथराव में 10 पुलिसकर्मी व 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 लोगों को राउंडअप किया है।

उपद्रवियों ने कर रखी थी तैयारी

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर हमला अचानक नहीं हुआ है, उपद्रवियों ने इसकी तैयारी पहले से कर रखी थी। उपद्रवियों ने घरों की छतों पर पत्थर और पेट्रोल बम जमा कर रखे थे। रविवार को श्रीराम शोभायात्रा जैसे ही तालाब चौक की ओर बढ़ी, वहां पथराव शुरू हो गया। शहर के 6 से ज्यादा स्थानों पर पथराव और 30 से ज्यादा दुकान-मकान में आगजनी हो गई। देर रात भी उपद्रवियों ने कई घर फूंक दी और लूटपाट की।

जलता रहा शहर

शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी की घटना के बाद कलेक्टर ने पांच जगहों पर कर्फ्यू लगाकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की थी लेकिन रात में शहर में एक बार फिर हिंसा भड़क कई। कई घर जला दिए गए और लूटपाट की गई। पथराव के बाद शाम 6 बजे के बाद इंदौर के वरिष्ठ अफसरों को सूचना देकर पुलिस बल बुलाया गया। बताया जा रहा है लोगों की छतों पर पत्थर जमा थे।

पूरे शहर में कर्फ्यू

पथराव ओर हिंसा के बाद शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने पहले पांच जगहों पर कर्फ्यू लगाया था लेकिन स्थिति काबू से बाहर देखते हुए पूरे शहर में कर्फ्यू गा दिया गया है। इस हिंसा में SP को पैर में गोली लगी है। वहीं, अठराव में TI के सिर पर चोट लगी है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here