‘शिव’ राज में नहीं बचेंगे उपद्रवी, पत्थरों का ढेर बनेंगे पत्थर फेंकने वालों के घर

0
367

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त रूप अपनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा किसी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे। कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे।

वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस हिंसा पर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने सख्त लहजे में कह दिया है कि दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें ही पत्थर का ढेर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि अब खरगोन में शांति है। पर्याप्त पुलिस बल वहां मौजूद है।

ये भी पढ़ें- 20 घंटे से हवा में अटके 48 लोग, त्रिकूट रोपवे पर टकराई ट्रॉलियां

गौरतलब है कि खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर रविवार शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिर देर रात 12 बजे फिर हिंसा हुई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई।

इस हिंसा और पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए हैं। SP के बाएं पैर में गोली लगी है। उन्हें पुलिसकर्मियों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया। 10 से ज्यादा विशेषज्ञों ने उनके पैर का ऑपरेशन किया। तालाब चौक क्षेत्र में पथराव में TI बीएल मंडलोई को सिर में पत्थर लगने से चोट आई है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here