एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहा था करण मोरवाल, दो बार करा चुका है गर्भपात

0
523

उज्जैन: कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के दुष्कर्म के आरोपी बेटे करण मोरवाल की कल गिरफ्तारी हो चुकी है। करण की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट ने 1 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा है। अब करण के कारनामो का एक और मामला उजागर हुआ है, जिसमे दुष्कर्म पीड़िता के साथ-साथ उसके एक अन्य युवती को भी डेट करने की बात सामने आई है।

करण दुष्कर्म पीड़िता से संबंध बनाने के लालच में लगातार उसे शादी करने का झांसा दे रहा था।लेकिन जब पीड़िता उसकी बातों में नही आई तो उसने पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाकर नशा करवाया और फिर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।

वहीं, दुष्कर्म पीड़िता के साथ-साथ एक अन्य लड़की को भी लगतार शादी का झांसा देता आ रहा है। उस लड़की से उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए है।और जब इससे वह युवती गर्भवती हुई तो करन ने 3 बार उसका गर्भपात कराया है।वह युवती करन के प्यार में इतनी अंधी है कि खुल कर सामने नही आ रही है और ना ही कानून का सहारा ले रही है।वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करन ने अपनी फरारी के दौरान उस युवती से शादी भी कर ली है ऐसी खबर सामने आ रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here