‘इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो!’, महिला सिपाही ने मनचले को ऐसे दिया जवाब

0
78

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं में तेजी आ रही है। हर रोज राज्य में ऐसी कई घटनाएं हो रही है। बदमाशों और मनचलों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि, वो वर्दीवालों को भी छेड़ने से नहीं घबरा रहे है। ताजा मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक गली से गुजर रहीं महिला सिपाही को देख मनचले ने टिप्पणी कर डाली।

मनचले युवक ने महिला सिपाही को कहा, ‘तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो’। इस टिप्पणी के बाद महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद महिला सिपाही ने थाने में फोन कर फ़ोर्स बुलाई। पुलिस फ़ोर्स को आता देख मनचले ने महिला सिपाही को धक्का दिया और भाग निकला।

हालांकि, धक्का-मुक्की में मनचले युवक का मोबाइल वहीं गिर गया। महिला सिपाही का कहना है कि ये अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करता है। आज मेरे हत्थे चढ़ा तो इसकी ठुकाई कर दी। दरअसल, फरीदपुर के मोहल्ले साहूकारा में आते-जाते लड़कियों पर फब्ती कसने की खबर पुलिस को मिली थी।

इसी के तहत ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति के तहत ही महिला सिपाही मनचलों की धर पकड़ में लगी थीं। महिला छेडख़ानी की खबर पर जब महिला सिपाही गली से निकली तो उस पर भी टिप्पणी की गई। पुलिस ने बताया कि ऐसे मनचलों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी।पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here