शादी के पहले से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, चार बच्चों के पिता के साथ भागी चार बच्चों की मां

0
137

मधुबनी: चार बच्चों की मां चार बच्चों के पिता के साथ भाग गई। शादी के 15 सालों बाद बचपन का प्यार याद आया तो शादीशुदा प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को भगा ले गया। दोनों ने अपने बच्चों को छोड़कर शादी कर ली। इसको लेकर दोनों के परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। बुधवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए। दोनों के बीच शादी के पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

ये भी पढ़ें- नाबालिग को घर से बुलाकर ले गए बदमाश, गला काटकर कर दी हत्या

दरअसल, कंटाही मंगपट्टी गांव के युवक-युवती के बीच शादी के पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी संतोष सहनी की पहली शादी 15 साल पहले नेहरा गांव में हुई थी। वहीं, प्रेमिका यसोधिया देवी की पहली शादी 8 साल पहले दरभंगा जिला में हुई थी। शादी के बाद भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

ये भी पढ़ें- 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, परिजन बोले- छत से नीचे गिरने से गई जान

करीब डेढ़ महीने पहले यसोधिया देवी अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संतोष के साथ फरार हो गई और दोनों ने शादी कर ली। वहीं, संतोष कुमार ने अपने घरवाले को एक साल पहले भी दोनों के बीच के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद से ही परिवार संतोष कुमार पर दबाव बनाने लगा था।

ये भी पढ़ें- ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर, 6 की मौत

इसको लेकर दोनों के परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आज फिर दोनों परिवारों के बीच झड़प हुई। ड़के के भाई ने घर में घुसकर मारपीट करने और ढाई लाख रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है। झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामला थाने तक पहुंच गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here