मेरठ में वर्दीवालों ने जमकर खेली होली, झूमकर नाचे आईजी, एसएसपी

0
33

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में होली के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। अलग-अलग थानों में कहीं पुलिसकर्मी होली के गानों पर झूमते नजर आए तो, तो कहीं आईजी में ‘रंग बरसे’ गीत पर झूमे। आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत सभी पुलिस अधिकारी आज अलग ही रंग में नज़र आए। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी विनीत भटनागर भी रंग बरसे गाने पर तालियां बजाते हुए झूमते नज़र आए।

मेरठ के सभी थानों में आज पुलिसकर्मियों की होली बस देखते ही बन रही थी। डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमकर नाचे। मेडिकल थाने में तो पुलिसकर्मियों ने जब बावन गज का दामन गाने पर नाचना शुरु किया तो रुक ही नहीं रहे थे। इन पुलिसकर्मियों का नृत्य इतना अच्छा था कि प्रोफेशनल डांसर भी रश्क करे।

महिला थाने में भी होली के मद्देनज़र निराला ही नज़ारा दिख रहा था। यहां महिला पुलिसकर्मी कैमरे के सामने आने से कतराती दिखीं, लेकिन महिला थाने में होली का जमकर हुड़दंग हुआ। महिला पुलिसकर्मी भी मिलन के इस त्योहार को यादगार बनाने में जुटी थीं। ज्यादातर महिला पुलिसकर्मी होली के परिधान में ही नज़र आईं।

वहीं आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी विनीत भटनागर भी रंग बरसे गाने पर तालियां बजाकर झूमते नज़र आए। एसएसपी अजय साहनी जहां गालों में गुलाल लगाए हुए कुर्ता पहने नज़र आए तो वहीं आईजी प्रवीण काला चश्मा लगाते हुए रंग बरसे गाने पर झूमते दिख रहे थे।

गौरतलब है कि कल जब सभी जमकर होली खेल रहे थे. तो वहीं ख़ाकी वर्दीधारी अपने घर से दूर फर्ज़ निभा रहे थे. हर चौराहे पर कल पुलिसकर्मी हुडदंगियों और अराजक तत्वों पर निगाह रहे थे। इन्हीं पुलिसकर्मियों की बदौलत होली का त्योहार समूचे प्रदेश में सकुशल सम्पन्न हुआ।त्योहार को सकुशल निपटाने की सफलता के बाद पुलिसकर्मियों का ये जश्न तो बनता है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here