आय से 650 गुना ज्यादा मिली RTO अफसर की संपत्ति, आलिशान बंगला देख फटी रह गई आंखें

0
104

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में अफसरों ने जब अध‍िकारी की संपत्‍त‍ि देखी तो वह हैरान रह गए। अपनी आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्‍ति इस आरटीओ के घर से म‍िलने के संकेत म‍िले हैं। वहीं, संतोष पाल का घर देखकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गई। उसका घर किसी महल से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: प्रेमिका के साथ पकड़ा या तांत्रिक – पिता ने तीन बच्चियों के साथ की आत्महत्या

जबलपुर में उसके 6 मकान मिले हैं। संतोष पाल जबलपुर के पॉश इलाके एमआर-4 रोड पर रहता है। यहां उसका आलीशान बंगला है। छापे में चरगंवा के दिखाखेड़ा गांव में संतोष का डेढ़ एकड़ का फार्म हाउस होने का भी पता चला है। उसके परिजनों की संपत्ति की छानबीन भी ईओडब्ल्यू के अफसर कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसकी संभावना भी है कि संतोष ने काफी बेनामी संपत्ति भी अर्जित की है।

ये भी पढ़ें- नदी के बीच मिला पटवारी का शव, तहसीलदार अभी भी लापता

Raid on RTO Santosh Pal Jabalpur

जांच में आरटीओ के पास 16 लाख नगद मिले। एआरटीओ संतोष पाल सिंह के घर का नजारा देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। घर में साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है। काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है। जांच के दौरान आरटीओ संतोष पाल सिंह के कई घर- कई कई गाड़ियां और दूसरे दस्तावेज मिले हैं। ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक… हर जगह काली कमाई का नजारा फैला पड़ा है।

ये भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, बच्चों को भी मारो

ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, आरटीओ संतोष पाल एवं उनकी लिपिक पत्नी रेखा पाल के पास बेतहाशा संपत्ति होने की शिकायतें मिली थीं, जिसका निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा सत्यापन कराया गया।देर रात तक की छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ संतोष पाल की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय एवं अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here