खरगोन हिंसा पर एक्शन: दंगा फ़ैलाने वालों के घरों पर चला बुलडोजर

0
594

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन में हिंसा फ़ैलाने वाले दंगाइयों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की की सख्ती के बाद खरगोन प्रशासन एक्शन में आ गया है। दंगाइयों के घरों-दुकानों पर बुल्डोजर चलना शुरू हो गए। सबसे पहले प्रशासन ने छोटी मोहन टॉकीज पर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

ये भी पढ़ें- ‘शिव’ राज में नहीं बचेंगे उपद्रवी, पत्थरों का ढेर बनेंगे पत्थर फेंकने वालों के घर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस घटना की निंदा की है। किसी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे। उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को रामनवमीं पर शोभायात्रा निकालने के दौरान सम्प्रदायिक विवाद हो गया था, जिसमे दंगाईयो ने पथराव, आगजनी की घटना की थी। हालात को देखते हुए कलेक्टर ने पांच क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था लेकिन रात में फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने अलग-अलग हिस्सों में कई घरों में आग लगा दी और लूटपाट की।

ये भी पढ़ें- रातभर जलता रहा खरगोन, छतों पर जमा थे पेट्रोल बम और पत्थर

रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ लेकिन देर रात 12 बजे फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इससे 70 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।

इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here