संदिग्ध नाव में मिले हथियार,ओमान में हुआ था लोगों का रेस्क्यू

0
51

रायगढ़, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव पर AK 47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं। इसके अलावा नाव में विस्फोटक भी था। इसके बाद पूरे रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह नाव ओमान के पास डिस्ट्रेस में थी, तभी इस बोट के लोगों को ओमान में रेस्क्यू किया गया था। ये नाव यूके में रजिस्टर है।

ये भी पढ़ें- खाना देने गई बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, नोंच ली आंख

स्थानीय पुलिस के मुताबिक एक नाव हरिहरेश्वर बीच पर मिली है। उसके अलावा भरदखोल में एक लाइफ बोट मिली है। हालांकि, इन पर कोई मौजूद नहीं था। कोस्ट गार्ड और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को तुरंत जानकारी दे दी गई है। पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है। पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- आय से 650 गुना ज्यादा मिली RTO अफसर की संपत्ति, आलिशान बंगला देख फटी रह गई आंखें

महाराष्ट्र में मिली इस संदिग्ध नाव से गुजरात के पोरबंदर तट पर पूर्व में मिली संदिग्ध नाव और उसके बाद मुंबई में हुए 26/11 जैसी आतंकी साजिश की आशंका पैदा हो गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये नाव कहां से आई और इसमें मिले हथियार किसने भेजे? क्या नाव में कोई सवार होकर आया था और यदि आया था तो वह कहां है?

ये भी पढ़ें- कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी गोली, गर्दन में फंसी

वहीं रायगढ़ के कलेक्टर ने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर आसपास के इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है या उन्हें किसी पर शक होता है तो तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें. पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी है। स्थानीय विधायक जयंत पाटिल ने जानकरी दी है कि जो बोट मिली है समंदर में उसमें 3 एके-47 गन और 248 जिंदा कारतूस मिले हैं। ये जानकारी उन्हें एसपी ने दी है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here