पसंद का खाना नहीं बनने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए वार, हालत गंभीर

0
159

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खाना पसंद का नहीं बनने पर एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा का है।

ये भी पढ़ें- शादी के दिन दूसरी लड़की के साथ भागा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन

जानकारी के मुताबिक़ सुभाष चंद्र गौतम देर रात अपने घर पहुंचा। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया है तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ गया और उसने बिना कुछ सोचे-समझे कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।

ये भी पढ़ें- स्वर्णबाग़अग्निकांड: आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती से करता था मारपीट

पत्नी चीखती-चिल्लाती रही लेकिन बेरहम पति उस पर वार करता रहा। उसने उसे कुल्हाड़ी से मार-मार कर अधमरा कर दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए, जिन्हें देखकर पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here