शादी के दिन दूसरी लड़की के साथ भागा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन

0
222

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अजीबो-गरीब वाकया हुआ है। यहां शादी से पहले दूल्हा किसी दूसरी लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया। इसकी सूचना मिलते ही दुल्हन के घर हड़कंप मच गया। दूल्हे के बरात लाने से इनकार करने पर दुल्हन की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें-  स्वर्णबाग़अग्निकांड: आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती से करता था मारपीट

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के पठानपुरा मुहाल म रहने वाली देवी की बेटी अनीता की शादी कानपुर के राहुल वर्मा से तय हुई थी। शादी के लिए मेहमान भी पहुंच गए थे और रस्में भी शुरू हो गई थी। घर में मंडप की रस्म होनी थी। हल्दी कार्यक्रम के बीच घर में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी तभी दूल्हे के परिजनों ने फोन पर बारात लाने से इंकार कर दिया। ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें- स्वर्णबाग़अग्निकांड: आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती से करता था मारपीट

दुल्हन की मां विद्या देवी ने बताया कि दूल्हे के भाई अनिल ने फोन पर जानकारी दी कि राहुल अन्य लड़की को भगाकर ले गया है। इसलिए बारात नहीं आएगी। मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। इसके बाद दुल्हन की मां कोतवाली पहुंची और पूरा मामला बताते हुए दूल्हे और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here