8 साल की मासूम के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद की हत्या, आंखें भी फोड़ी

0
229

बांका, बिहार के बांका में एक मासूम फिर दरिंदगी का शिकार हुई है। हैवानों ने उसकी हत्या भी कर दी है। दरअसल, मासूम होली के दिन घर से गायब हुआ थी, जिसके बाद अब उसका शव मिला है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची होली के दिन दोपहर के दो बजे घर के बाहर अपनी सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से वो अचानक गायब हो गई।

बच्ची के नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब देर तक बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसी बीच बच्ची के साथ खेल रहे एक बच्चे ने परिजनों को बताया कि दुर्गा मंदिर के पास से उसे एक लाल रंग के ऑटो में बैठा कर ले जाया गया है। इस जानकारी के बाद परिजन ऑटो वाले को ढूंढने लगे।

परिजन जब ऑटो ड्राइवर के घर पहुंचे तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया। हालांकि, बाद में वह अपने घर से भाग गया।रात करीब 11 बजे परिजनों को खोजबीन के दौरान बच्ची का शव रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक नाली में बालू से ढका मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने वहां से शव को बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव पर कोई कपड़ा नहीं था और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहा था। उसकी आंखें भी फोड़ दी गई थीं। शव देखने के बाद साफ लग रहा था कि बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है और उसकी आंखें फोड़कर उसकी हत्या कर दी गई है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here