रेडीमेड कारोबारी ने किया सुसाइड, कर्ज और प्रॉपर्टी विवाद से था तनाव

0
142

इंदौर: इंदौर के एक रेडीमेड कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान और प्रॉपर्टी विवाद के चलते वह तनाव में था। घटना से पहले उसने परिवार के साथ खाना खाया, बच्चों के साथ टीवी देखी और फिर सोने चला गया। रात में वह फंदे झूल गया। सुबह जब पत्नी उठी तो उसे फंसे से लटका देखा।

ये भी पढ़ें- पुणे जा रहा था खरगोन का परिवार, हादसे में कार के उड़े परखच्चे, चार की मौत

पुलिस ने बताया कि संगम नगर में रहने वाला नवीन की रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री थी। रविवार रात खाना खाने और टीवी देखने के बाद सोने चला गया। फिर रात में उसने फांसी लगा ली। सुबह जब पत्नी से उसे फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

कर्ज और प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र

तीन पन्ने के सुसाइड नोट में व्यापारी ने कर्ज से परेशान होने और प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र किया है। नवीन ने भास्कर,शिवराम और केशव नाम के व्यक्तियों पर रुपये के लेन-देन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है। नवीन को कई लोगों से रुपये लेना थे लेकिन कोई भी उसे रुपये वापस नहीं कर रहा था। इसके चल्तरे उसे बाजार से कर्ज लेना पड़ा था। इसके अलावा पुश्तैनी मकान को लेकर उसके सगे भाई से भी प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। इसके चलते वह तनाव में चल रहा था।

ये भी पढ़ें- फंदे से झूली डॉक्टर की बेटी, साथी फोटो वायरल करने की दे रहे थे धमकी

नवीन ने अपने दो परिचित पीयूष और गिरधारी के बारे में भी सुसाइड नोट में लिखा है, जिसमें दोनों से परिवार का ध्यान रखने की बात कही है। इसके साथ ही दोनों बेटों को नसीहत दी है कि वह आय से ज्यादा खर्च नहीं करे। नवीन के परिवार में उसके दो बेटे और बेटी है। बड़ा बेटा दो रेस्टोरेंट चलाता है। अब पुलिस सुसाइड नोट के हिसाब से जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here