आंधी-तूफ़ान से बीच में अटकी रोपवे की ट्रॉलियां, 80 श्रद्धालु फंसे

0
380

मैहर: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। मौसम बदलते ही हादसों का दौर भी शुरू हो गया है। हाल ही में मैहर में आंधी-तूफ़ान के कारण रोपवे की ट्रॉलियां बीच रास्ते में ही अटक गई। बताया जा रहा है कि मौसम बिगड़ने से बिजली गुल हो गई, जिससे ट्रॉलियां बीच में ही रुक गई। इस दौरान 28 ट्रॉलियों में करीब 80 श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो लोग जिंदा जले

मैहर में दोपहर करीब 3 बजे आंधी और बारिश होने से लाइट गई और ट्रॉलियों का संचालन बंद हो गया। यहां कुल 32 ट्रॉलियां हैं, जिनमें से 2-2 ट्रॉली हमेशा स्टेशन पर रहती हैं, जबकि बाकी ट्रॉलियां चलती रहती हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में बीते 24 घंटे से तेज हवाएं चल रही है, जिसने मौसम में ठंडक घोल दी है।

ये भी पढ़ें-  लड़की को लेकर दो दोस्तों में था विवाद, मदद करने गए दोस्त की हत्या

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में 90 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी ज्यादा हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। यह इलाके हैं पन्ना, सतना, कटनी, रीवा और उमरियां हैं। यहां पर हल्की बारिश से लेकर ओले तक गिर सकते हैं। गुना, अशोक नगर, नीमच, सीहोर, विदिशा और रायसेन में कहीं बूंदाबांदी और हवाएं 20 किलो मीटर प्रति घंटो की रफ्तार से चल सकती हैं।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here