नशे की लत, कर्ज में डूबा परिवार, बेटी ने करवा दी पिता की हत्या

0
45

कोटा: राजस्थान के कोटा में 19 साल की युवती ने अपने ही पिता की हत्या करव दी। इसके लिए उसने अपने ही प्रेमी को 50 हजार रुपये की सुपारी दी। बताया जा रहा है कि युवती पिता की नशे की लत और कर्ज से परेशान हो चुकी थी। इसी के कारण उसने पिता की हत्या की साजिश रची। मृतक की दो पत्नियां है। पुलिस ने इस मामले में युवती सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- आपास में भिड़े स्कूली छात्र, लंच ब्रेक में चले चाकू

जानकारी के मुताबिक़, राजेंद्र की दो पत्नियां है। पहली पत्नी सुमना बेटी शिवानी के साथ सुल्तानपुर के मकान में रहती है। वहीं, दूसरी पत्नी बिसलाई गांव में है। राजेंद्र को नशे की लत थी, जिसके कारण उसपर कर्ज हो गया था। यही कर्ज चुकाने के लिए वह सुल्तानपुर का मकान बेचना चाहता था। कर्ज लेने वाले लोग घर आया करते थे, इससे शिवानी परेशान थी। नाराजगी के चलते उसने अपने पिता राजेंद्र से बात करना भी बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें- गर्म सरिये से दागकर उल्टी-बुखार का इलाज, वेंटिलेटर पर मासूम

जब शिवानी को मकान बेचने की बात पता चली तो उसने पिता की हत्या की साजिश रची। इसके लिए अपने प्रेमी अतुल मीणा को साथ मिलाया। वारदात को अंजाम देने लिए 50 हजार की व्यवस्था की। अतुल ने वारदात को अंजाम देने के लिए अन्य बदमाशों को आने साथ लिया। 25 जून को तड़के राजेन्द्र मीणा अपनी बाइक से बिसलाई से सुल्तानपुर आ रहा था। रास्ते में बदमाशों ने हथियारों से उस पर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-  दोस्त के साथ नशे में घर आता है पति, पत्नी के साथ करता था दुष्कर्म

परिजन घायल राजेंद्र को घर लेकर पहुंचे। फिर तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि शिवानी और उसका प्रेमी अतुल की दोस्ती शिक्षक राजेंद्र की पोस्टिंग से शुरू हुई थी। शिवानी के पिता राजेंद्र मीणा का तीन साल पहले अतुल के गांव नापाहेड़ा में ट्रांसफर हुआ था। यहीं शिवानी और अतुल के बीच में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों तीन साल से एकसाथ थे। वहीं अतुल आपराधिक प्रवृति का है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here