दोस्त के साथ नशे में घर आता है पति, पत्नी के साथ करता था दुष्कर्म

0
38

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म, दहेज़ प्रताड़ना और मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि पति नशे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और अपने दोस्त से भी उसका दुष्कर्म करवाता था। महिला ने पति पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें- घर में खून से सना मिला पत्नी का शव, पेड़ से लटका था पति

पुलिस के मुताबिक़, महिला ने बताया कि पिछले 6 महीने से पति शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ घर आता है और बिना सहमती के उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। इतना ही नहीं, वह अपने दोस्त से भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। पति जान से मारने और घर से निकालने की भी धमकी देता है। इलाके अलावा उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है।

ये भी पढ़ें-  PUBG खेलने पर टोकते थे दादा-दादी, जेल भेजने के लिए कर दी मासूम की हत्या

पीड़िता ने बताया कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन पति के अंदर कोई सुधार नहीं आया। बीते 6 जून को भी पति अपने दोस्त विक्की साथ घर पर आया और मार-पीटकर दोनों ने उसके संग बारी-बारी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here