घर में खून से सना मिला पत्नी का शव, पेड़ से लटका था पति

0
61

पटना, बिहार के मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव घर में ही मिला, जबकि पति का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के बलौर निधि गांव की है।

ये भी पढ़ें- PUBG खेलने पर टोकते थे दादा-दादी, जेल भेजने के लिए कर दी मासूम की हत्या

मृतकों की पहचान दर्जी कुलदीप दास और उसकी पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुलदीप दास ने राजकुमारी से दूसरी शादी की थी। दंपती की दो बेटियां हैं। कुलदीप की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।

ये भी पढ़ें-  उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,पटवारी 7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हर दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों झगड़ते थे। इधर, हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं, बेटियों ने बताया कि सभी देर रात खाना खाकर सोने चले गए थे। अहले सुबह उठे तो देखा कि मां का शव खून से सना पड़ा है। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनकी पहली पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया था।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here