धारः धार जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसी के परिजनो ने निर्वस्त्र कर ग्रामीणों के सामने बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, महिला पर कई तरह के आरोप भी लगाए गए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, परिजनों को महिला पर टोने-टोटके कराने का शक था। इसी शक पर परिजनों ने महिला से बर्बरता की और ग्रामीणों के बीच निर्वस्त्र कर उसकी बेरहमी से पिटाई की।