लड़कियों से छेड़खानी का किया विरोध, छात्रों पर चाकू से किया हमला

0
16

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में आईटीआई छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। लड़कियों पर कमेंट करने को लेकर युवाओं में विवाद हुआ। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दो छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, नामांतरण के लिए मांगे थे रुपये

अस्पताल में भर्ती घायल ऋतिक ने बताया कि वे सभी आईटीआई में पढ़ते हैं। शुक्रवार सुबह सभी बस से कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान सरवरपुर के तीन युवकों ने बस में सवार छात्राओं पर गलत कमेंट किया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों से छेड़छाड़ का दो लड़कों ने विरोध किया। इस पर कमेंट करने वाले युवकों ने सिरसा रोड ओवरब्रिज के पास बस को रुकवा लिया।

ये भी पढ़ें-  ‘मैं अब जीना नहीं चाहती’, बहन को कॉल किया और कर लिया सुसाइड

यहां युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कमेंट करने वाले तीनों युवकों ने दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक के सीने पर और दूसरे की गर्दन में चाकू लग गए। घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here