प्राइवेट पार्ट में छिपाकर कर रही सोने की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
129

असम: असम पुलिस ने सोने की तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला करीब आधा किलो सोना प्राइवेट पार्टी में छिप्कार ले जा रही थी। दरअसल, मुखबिरों से पुलिस को सूचना मिली थी कि बोकाजान में सोने की तस्करी होने वाली है। इस पर पुलिस ने तलाशी अभियान को बढ़ाया। पुलिस की इसी सख्ती में दो तस्कर पकड़ाए हैं। कोहिमा से गुवाहाटी जा रही एक बस में सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- 40 हज़ार के लालच में पुलिसकर्मियों ने दिया अपहरण में आरोपियों का साथ, दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला ने सोने को अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर रखा था, जिससे किसी को कोई शक न हो सके और आसानी से सोने की तस्करी की जा सके। ये तस्कर सोने को बेचने के लिए मणिपुर के इंफाल से गुवाहाटी ला रहे थे। सोने को जब्त कर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में कार ने युवक को रौंदा, हैंडफ्री लगाकर पार कर रहा था सड़क

इस मामले पर एपीएस जॉन दास का कहना है कि एक गुप्त सुचना के आधार गुरुवार को मणिपुर से गुवाहाटी जा रही एक बस में दो तस्करों के होने की खबर मिली थी, जिसके तहत हमें बस को रोका और एक महिला तथा उसके साथ युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों की अलग अलग तलाशी ली गई और आधा किलो सोना बरामद किया। पुलिस ने बताया कि महिला अपने गुप्तांग में आधे किलो वजन के तीन बिस्कुट छिपाए हुए थे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here