बीजापुर: पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच जवान शहीद

0
66

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तररेम में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है। एक ऑपरेशन के दौरान बीजापुर के तारेम में DRG और CRPF की मुठभेड़ कथित नक्सलियों से हुई। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए. जिसमें 3 जवान DRG और 2 जवान सीआरपीएफ के हैं। वहीं मुठभेड़ में दो नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में 20 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस नक्सल विरोधी अभियान में STF, DRB, CRPF और COBRA के लगभग 400 कर्मी शामिल थे। इससे पहले बीते महीने मार्च में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। जवानों की बस पर ये हमला नारायणपुर में हुआ था।

जानकारी के मुताबिक DRG के जवान एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे तभी उनके वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया। हमले की पुष्टि करने वाले एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की बस पर हमला किया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here