सोशल मीडिया से चलाया जा रहा था देह व्यापार, चार आरोपी गिरफ्तार

0
122

इंदौर: देह व्यापार चलाने के मामले में इंदौर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक़ लसूड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली रक महिला सोशल मीडिया के माध्यम से देह व्यापार संचालित कर रही थी। अवैध गतिविधि चलाने के लिए महिला ने एक कमरा किराये पर ले रखा था।

पुलिस के मुताबिक़, आसपास के लोगों से सूचना मिली थी कि, यहां युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल की और छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।

आरोपित सुविधा के हिसाब से पैकेज उपलब्ध कराते थे। युवतियों के साथ शराब और रात भर के लिए कमरा व अन्य सुविधाएं देने के लिए अधिक दाम लिए जाते थे। आरोपियों के पास कई लोगों के नंबर भी मिले हैं, साथ ही मोबाइल भी जब्त किए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपित अलग-अलग जगह से युवतियां लेकर आते थे।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here