सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, डिप्रेशन में होने की आशंका 

0
153

इंदौर: इंदौर की सेंट्रल में एक कैदी ने सुसाइड कर लिया है। संदिग्ध हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कैदी पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काट रहा था। वह विचारधीन कैदी था। घटना के समय जेल प्रशासन राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में व्यस्त था।

पुलिस के मुताबिक, कैदी अनित बैरक नंबर दो में सजा काट रहा था। उसने अपनी बैरक में बाथरूम के पीछे चादर से फांसी लगा लगी। दोपहर करीब 3:30 बजे अन्य कैदियों ने उसे फंदे से लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही प्रहरी महेंद्र गोयल उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि वह जेल में किसी से भी बता नहीं करता था। अधिकारियों के मुताबिक वह डिप्रेशन में था और चुप ही रहता था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अनिल फल बेचने का काम करता था। उसने नारियल काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी थी। इसी के आरोप में वह जेल में था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here