30 गाड़ी, दो आवास की मालकिन निकली महिला सरपंच, मिली 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति

0
905

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले की ग्राम पंचायत में महिला सरपंच के घर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई के दौरान अभी तक 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है लोकायुक्त पुलिस ने रीवा जिले के वैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह के यहां छापामार कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह से सरपंच सुधा सिंह के चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। महिला सरपंच के अब तक 2 आवास होने का पता चला है।

ये भी पढ़ें- मृतक सिविल इंजीनियर रवि ठाकरे पर हत्या का केस दर्ज, पत्नी रंजना ने खोले कई राज

बैजनाथ गांव में 1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला बना है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त की टीम यह सब देख दंग रह गई। दूसरा घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में है। दोनों जगह जांच चल रही है। सरपंच के नाम पर 2 क्रशर प्लांट भी हैं। यहां भी जांच चल रही है। कार्रवाई में अब तक 30 वाहन भी मिले हैं। इनमें JCB, चैन माउंटेन मशीन, फोर व्हीलर आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- जहां होती थी पोस्टिंग वहीं शादी कर लेता था फौजी, दूसरी पत्नी ने खोला चार शादियों का राज

लोकायुक्त SP राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 4 ठिकानों पर अलग-अलग टीम कार्रवाई कर रही है। प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई देर तक चलेगी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here