मामूली कहासुनी में पत्नी पर चाकू से हमला, काट दी नाक

0
158

राजगढ़ः राजगढ़ में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने ना सिर्फ अपनी पत्नी को पीटा, बल्कि उसकी नाक काट दी। इतना ही नहीं, हैवान पति ने चाकू से उसके गले, जबड़े, पेट और हाथ पर वार किए। घायल पत्नी को सरपंच की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- PUBG की लत में बच्चे ने उडाए तीन लाख रुपये, पड़ोसी पर केस दर्ज

घटना दरअसल राजगढ़ के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा खुर्रम गांव की है। यहां रहने वाले दिनेश का अपनी पत्ली चंदाबाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। दिनेश ने चंदा की नाक, गले, जबड़े, पेट, पसली सहित कई हिस्सों पर वार किए। इस हमले में महिला का होंठ कट गया।

ये भी पढ़ें- शादी के पांच दिन बाद युवक ने लगाई फांसी, परिजन बोले- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

महिला के परिजनों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। जिसके बाद महिला को छापीहेड़ा प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से डाॅक्टर ने उसे राजगढ़ रैफर कर दिया। वहां भी महिला की हालत गंभीर देखकर उसे भोपाल रैफर कर दिया गया है। होंठ कटने के कारण महिला कुठ बोल नहीं पा रही है, जिसके चलते पुलिस बयान नहीं ले पा रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here