नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बच्चों का शोषण करने वाले एक सीरियल मोलेस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को डिफेंस कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यश पर कुल 8 मुक़दमे दर्ज है। उस पर 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बलात्कार करने का भी आरोप है। 27 साल का आरोपी दिल्ली के पहाडगंज का रहने वाला है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।
ये भी पढ़ें- नाबालिग मां ने 40 दिन के बच्चे की कर दी हत्या, दुष्कर्म से बनी थी मां
23 नवंबर को 10 साल की बच्ची के परिवार वालों ने डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि बच्ची घर के पास खेल रही थी तभी आरोपी बच्ची को जबरन अपने साथ ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 363, 354, 376, 506 और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया था, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें- 25 साल से भारत में रह रहा था विजयदत्त, देह व्यापार के लिए बांग्लादेश से पत्नी भेजती थी लड़कियां
पुलिस को जांच में पता चला की दिल्ली के साकेत, मंदिर मार्ग और पहाड़गंज थाने में इसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का कहना है जब वो छोटी बच्चियों को देखता है तो बच्चियों के प्रति गंदी भावना आने लगती है और वह ऐसी वारदातों को अंजाम दे डालता है।