फर्जी SI बनाकर देता रहा शादी का झांसा, महिला आरक्षक ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

0
63

बुरहानपुर: बुरहानपुर से एक महिला आरक्षक द्वारा एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं महिला आरक्षक ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवक फ़र्ज़ी एसआई बनकर रह रहा था। उसने खुद को एसआई बताकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- कार रिवर्स लेते समय नीचे आया डेढ़ साल का मासूम, मौत

मामला लालबाग इलाके का है। बताया जा रहा है कि दोनो एक साथ कोचिंग में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनो की दोस्ती हुई और धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गयी। युवती महिला आरक्षक बन गई और युवक सुभाष सिकरवार भी खुद को एसआई बताता रहा। खुद को एसआई बताकर युवक ने कई बार संबंध बनाए।

ये भी पढ़ें- छात्रों के ग्रुप में टीचर ने भेजी पोर्न वीडियो, पेरेंट्स और टीचर्स ने जताई आपत्ति

जब शादी की बात आई तो युवक का भंडाफोड़ हो गया और युवक शादी से मुकर गया, जिसके बाद महिला आरक्षक ने आरोपी के खिलाफ फरवरी 2021 में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ पुलिस के फ़र्ज़ी दस्तावेजों का दुरुपयोग करने और दुष्कर्म के मामले में मुकदमे के तहत उसे गिरफ्तार किया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here