इंदौर: शादी के 8 साल बाद पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। फिर हवाला करवाकर साथ रखने के लिए राजी हो गया। कई बार समझाने के बाद भी वह समझौते के लिए राजी नहीं हुआ। 10 दिन पहले पत्नी अपने माता-पिता के साथ ससुराल पहुंची तो उसे तीन तलाक दे दिया। अब पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज करवाया है। मामला इंदौर का है।
ये भी पढ़ें- खुद को लेडी डॉन बताने वाली युवती गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करती थी हथियारों का प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक़, बड़नगर की शानू शाह की शादी 2024 में वसीम शाह से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज़ में बाइक और कार लाने की मांग करने लगे। शादी के बाद शानू को तीन बेटियां हुई, इस पर बेटा नहीं होने पर उसे ताने दिए जाने लगे। इस सबसे परेशान होकर कुछ समय पहले वह पिता के यहां बड़नगर चली गई। यहां माता-पिता, भाई-भाभी पीड़िता के ससुराल वालों को समझाने इंदौर आए लेकिन पति वसीम ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें- वकील युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मानसिक तनाव की बात
कुछ समय बाद वासीम हवाला करवाकर शानू को साथ रखने के लिए राजी हो गया। वह बार-बार पत्नी पर हवाला करवाने का दबाव बना रहा था। करीब 10 दिन पहले शानू अपनी मां, पिता, भाई और भाभी के साथ समझौता करने ससुराल आई। तब पति ने शानू को साथ रखने से मना कर दिया। उसने शानू से विवाद किया और तीन तलाक दे दिया।