गोल गप्पे खा रही महिलाओं पर किया अश्लील कमेंट, दो समुदाय के बीच चले पत्थर

0
180

रांची: अब झारखंड से पथराव की खबर आ रही है। गिरिडीह में गोलगप्पे खा रही महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने पर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाका छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें- Web Story: घर में मिला सांपो का कुनबा, टाइल्स के नीचे मिले 23 सांप

दरअसल, पचंबा थाना इलाके के हटिया रोड पर शुक्रवार को दो महिलाएं गोलगप्पे खा रही थी। इस दौरान एक समुदाय ने महिला पर कुछ अश्लील टिप्पणी की। मौके पर मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पथराव शुरू हो गया। माहौल देख लोगों ने दुकानें बंद करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-  गेम और बैटिंग से 50 करोड़ की ठगी, नेपाल में बैठकर भारत में फैला रखा है जाल

सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पुछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here