मंडप में इंतजार कर रहा था दूल्हा, कमरे में बैठी दुल्हन को मार दी गोली

0
1073

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां वरमाला के ठीक बाद दुल्हन की गोली मरकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दुल्हन के प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गोली चलने की आवाज पर जब तक लोग कमरे में पहुंचते तब तक हत्यारा मौके से फरार हो गया था। दुल्हन की हत्या की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई और परिवार में सन्नाटा छा गया।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: नप गया मसाज कराने वाला बेशर्म दरोगा, ADM के ड्राइवर ने खुद को उड़ाया

कल्लूपुरा जीबी नगर से खूबी राम की बेटी की बारात आई थी और शादी की रस्में चल रही थी। खाना खाने के बाद दुल्हन काजल जयमाला डालकर जैसे ही अपने कमरे के अंदर पहुंची तो घात लगाए बैठे प्रेमी ने उसे गोली मार दी। खून से लथपथ जमीन पर पड़ी दुल्हन को देख चीख पुकार मच गई। आरोपी युवकों के संग छत के सहारे भाग खड़ा हुआ।

ये भी पढ़ें-  फरियाद लेकर आई महिला से मसाज कराने लगा दरोगा, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ निलंबित

दुल्हन के पिता खूबीराम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला अनीश काजल को परेशान करता था। वह काजल से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन काजल उसे पसंद नहीं करती थी। तंग आकर 4 महीने पहले काजल को पलवल में उसकी बुआ के घर भेज दिया था, जब उसकी शादी तय हुई तो 4 दिन पहले ही मथुरा बुलाया था। 24 अप्रैल को वह मथुरा लौटी थी। 28 अप्रैल को शादी थी। काजल BSc की पढ़ाई कर रही थी।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here