मां ने पढ़ाई के लिए बेटे को पीटा, पति ने कर दी हत्या

0
96

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल, महिला ने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए पीटा था, जिससे पति ने आपा खो दिया और हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद चाकू से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें- पंडित प्रदीप मिश्रा का एक्सीडेंट, दो पलटी खा गई कार

दरअसल, मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोक पुरी के रहने वाले देवेंद्र सिंह की शादी प्रतिभा से हुई थी। दोनों का 10 साल का बेटा भी है। देंवेंद्र सिंह और प्रतिभा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि देवेंद्र शराब भी पीता था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट की नौबत आ जाती थी।

ये भी पढ़ें- दो लड़कियों ने रचाई समलैंगिक शादी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मान्यता देने से किया इनकार

10 साल के बेटे आशु ने बताया कि, सुबह वह मोबाइल में गेम खेल रहा था। इस बात को लेकर मां ने उसे डांटा और पढ़ाई नहीं करना पर पिटाई की। इस दौरान पिता भी वहां पहुंच गए। उनके सिर में दर्द था। बेटे की पिटाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने मां के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। फिर चाकू से गला और मुंह काट दिया।

ये भी पढ़ें-  प्यार में फंसाकर युवकों पर लगाती है रेप का झूठा आरोप, महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

बेटे के अनुसार हथौड़े से पत्नी के सारे दांत तोड़ दिए. बेटे ने बताया कि वो अपने पिता से गुहार लगा रहा था कि मां को छोड़ दो लेकिन पिता ने बेटे को डांट दिया और चुप रहने को कहा। फिर पत्नी को मार कर कंबल से ढक दिया। पत्नी की हत्या कर पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घर पहुंचकर महिला का शव बरामद कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here