आसाराम के आश्रम में मिला बच्ची का शव, 4 दिन से थी लापता

0
185

गोंडा: जेल में बंद आसाराम के आश्रम से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में स्थित आसाराम के आश्रम में बच्ची का शव मिला है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार से शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची की उम्र 13-14 साल बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की अपील

जानकारी के मुताबिक़, बच्ची 5 अप्रैल से लापता थी। अब करीब 4 दिन बाद बच्ची का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आश्रम के चौकीदार को कार से बदबू आ रही थी। इसके बाद जब उसने कार को खोलकर देखा तो उसने बच्ची का शव पड़ा हुआ था। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें- मां का आंचल बना मौत का फंदा, BSF जवान के बेटे की पत्थरों से कुचलकर हत्या

सूचना मिलने के बाद आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले 2008 में गुजरात में आसाराम के आश्रम ‘गुरुकुल’ में रहस्यमयी परिस्थितियों में 2 बच्चे आश्रम से गायब हो गए थे। इसके बाद 5 जुलाई को छात्रों के शव साबरमती नदी के तट पर पाए गए थे।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here