राजस्थान के जोधपुर में दो गुटों के बीच झड़प और पथराव की घटना के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। शहर के जालौरी गेट पर धार्मिक झंडे को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव में कई लोग घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।
वहीं शहर के कबूतर चौक इलाके में हंगामा होने की खबर है। बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास के घर के बाहर उपद्रवियों ने हंगामा किया और बाइक में आग लगा दी। उधर, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके।