पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने आई थी बेटी, पिता ने गोली मारकर की हत्या

0
54

अलीगढ़: पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में बेटी की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कहासुनी बढ़ने पर पति ने पत्नी पर हाथ भी उठाया। जब उनकी बेटी बीच बचाव करने गई तो पिता ने उसके साथ मारपीट कर उसे गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग इकठ्ठा हुए, उसकी मौत हो चुकी थी और आरोपी पिता भी मौके से फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें- पिता का पड़ोसी से हुआ था झगड़ा, बेटे के सिर पर पत्थर मरकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक़, शैलेंद्र सिंह जादौन अपनी पत्नी अर्चना, बेटी शिवानी और बेटे देवांश के साथ रहता है। वह खेती किसानी करता था और शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह आए दिन घर में झगड़ा करता रहता था। घटना वाले दिन भी शैलेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा था। हर बार की तरह तब भी अर्चना ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। शैलेंद्र ने पत्नी के साथ मारपीट भी की।

ये भी पढ़ें- शादी के 8 साल बाद घर से निकाला, समझौता करने पहुंची तो दिया तीन तलाक

यही बात शिवानी को पसंद नहीं आई और वह बीच-बचाव करने पहुंची। शिवानी ने पिता का विरोध किया तो उसने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अपने दोस्त से पिस्टल लेकर आए और उसे गोली मार दी। हली गोली शिवानी के कंधे में लगी और दूसरी गोली उसके छाती में लगी। इतने से भी मन नहीं भरा तो तीसरा राउंड भी फायर किया और उसकी जान ले ली।

ये भी पढ़ें- खुद को लेडी डॉन बताने वाली युवती गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करती थी हथियारों का प्रदर्शन

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। तब तक आरोपी पिता वहां से भाग गया। बेटी के जाने के बाद से मां कुछ भी बोल नहीं पा रही है। सीओ ने बताया कि मामा ललित के तहरीर पर शैलेंद्र व उसके सहयोगी राजकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी नशे में घर पहुंचा और गोली चलाई। वह नशे में आए दिन मारपीट करता है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here