दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, घर में मिला शव

0
62

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला की दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। घटना उस समय हुई, जब महिला घर में अकेली थी। सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो शक होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर महिला का खून से सना हुआ शव पड़ा हुआ था। पति से विवाद के चलते वह अपने मामा के घर पर रह रही थी।

ये भी पढ़ें- कटीली झाड़ियों में पड़ी मिली नवजात, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे किसान

पुलिस ने बताया कि कलावती देवी का पति से विवाद्फ़ चल रहा था। इसी के चलते वह पिछले 10 सालों से बिहारीपुरा में मामा के घर पर रह रही थी। महिला का पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। महिला के चार बच्चे हैं वो भी पिता के साथ लूनियावास में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था।

ये भी पढ़ें- पटाखों में विस्फोट के ब्वाद धधा मकान, चार की मौत

गुरूवार सुबह काफी देर तक घर जा दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने महिला को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा बजाया। इसके बाद भी जब अंदर कोई हलचल नहीं हुई तो उन्हें शक हुआ। उन लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। घर के अंदर महिला की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें-  थाने में हुई SI की गोद भराई, स्टाफ बना परिवार

टीम को क्राइम सीन से कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। इसके आधार पर शक जताया जा रहा है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 3 लोगों को राउंड अप किया गया है। गांव के लोगों से भी पूछताछ कर बयान लिए गए हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here