दिल दहला देने वाली वारदात, बीजेपी नेता की बेटी से हैवानियत, रेप कर निकाली आंखें

0
762

रांची: झारखंड से दरिंदगी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे जानकार आपकी भी रुंह कांप उठेगी। यहां हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पलामू जिले में स्थानीय बीजेपी नेता की 16 साल की बेटी का बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दरिंदों से पहले उसका बलात्कार किया और उसकी आंखें निकाल ली। फिर इस वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

घटना 7 जून की बताई जा रही है। पीड़िता सुबह 10 बजे घर से निकली थी, जब वह देर तक वापस नहीं आई तो परिवारवालों ने उसकी तलाशी शुरू की। पुलिस में मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाशी में जुट गई। इस दौरान बुधवार को लालीमाटी जंगल में पेड़ से पीड़िता का शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। उस मोबाइल फोन के आधार पर ही प्रदीप की गिरफ्तारी भी हो पाई। पांकी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने गायब होने से संबंधित गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस छानबीन में जुटी थी। जंगल से शव बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक़ प्रथम दृष्टिया में लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारे ने उसे पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है, जिसके बाद ही कुछ साफ़ हो पाएगा। वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के सात सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और बाद में उसकी आंख भी फोड़ दी गई।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here