धार में पत्नी ने की अपने पति की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी

0
1190
Podcast
Podcast
धार में पत्नी ने की अपने पति की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी
/

धार: धार जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना जिले के बाग़ कस्बे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति का गुप्तांग काटकर उसकी हत्या कर दी और पति की मौत के बाद खुद को फंसी लगा ली।

बताया जा रहा है कि मृतक दंपत्ति में आए दिन विवाद होते रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। ऐसे में दोनों कमरे में बंद हो गए और पत्नी राधाबाई ने धारदार हथियार से पहले तो अपने पति हीरू सिंह चौहान पर हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया, फिर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पति की मौत होने के बाद पत्नी ने भी साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। हीरू सिंह घुडदलया गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थे। पुलिस ने बताया कि सुबह घटना की खबर मिली, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर शिक्षक की लाश खून से लथपथ पड़ी थी. जबकि उनकी पत्नी राधा फांसी के फंदे पर लटकी थी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here