पिता बना बेटी का कातिल, मामूली कहासुनी में मार दी गोली

0
367

सागर: सागर में एक पिता ही अपनी बेटी का कातिल बन गया। मामूली कहासुनी में पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी अंकिता भोपाल में बी. फार्मा की पढ़ाई कर रही थी। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के चलते जब से कॉलेज बंद है, तब से वह अपने गांव में ही रह रही थी। आरोपी पुलिस ने जब पिता से पूछताछ की तो, उसने बताया कि वह बिना किसी कारण अक्सर गालियां देती थी।

मामला सागर जिले के बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम झारई का है। दरअसल, सोमवार सुबह करीब 8 बजे मां पुष्पलता वैश्य आंगन में पौधे लगा रही थी, तभी पिता अशोक वैश्य ने पौधे लगाने से मना किया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच अंकिता बीच में आई और मां का पक्ष लेने लगी। इस पर पिता भड़क गए और बंदूक लेकर आ गया।

बंदूक देखकर घबराई अंकिता किचन में जाकर छुप गई लेकिन पिता ने किचन में पहुंचकर अंकिता को गोली मार दी। अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अशोक किसानी का काम करता है। घटनाक्रम के दौरान अंकिता का भाई, चाचा व अन्य सदस्य रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

बताया जा रहा है कि पिता अशोक बेटी अंकिता की शादी करना चाह रहे थे। वह लड़का देख रहे थे। लेकिन बेटी शादी नहीं करने की जिद कर रही थी। इसी कारण पिता और बेटी के बीच अनबन चल रही थी। आरोपी पिता अशोक की अंकिता समेत तीन बेटियां और एक बेटा है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here