शादीशुदा होने के बावजूद कई महिलाओं से थे उमंग सिंघार के संबंध, हैरान कर देगी ये जानकारी

0
931

भोपाल: महिला मित्र सोनिया की ख़ुदकुशी के बाद पूर्व मंत्री और गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार लगातार घिरते जा रहे हैं। महिला ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने कहा- ‘तुम अपनी लाइफ में जगह नहीं दे रहे हो, मैं जगह लेना चाह रही थी।’ बताया जा रहा है कि, उमंग सिंघार के कई महिलाओं से संबंध रहे है। दोस्ती और बेवफाई का उनका ये पहला मामला नहीं है। बताया जा रहा है कि, सिंघार महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखते थे और फिर विवाद होने पर उन्हें छोड़ दिया करते थे। आशंका जताई जा रही है कि, उमंग के शादी से इनकार करने के कारण ही सोनिया भारद्वाज ने ख़ुदकुशी की है।

विधायक उमंग सिंघार पहले से शादीशुदा है। उनकी पत्नी विनीता सिंघार इंदौर के न्यू पलासिया स्थित रॉयल माणिक अपार्टमेंट में रहती है। उमंग सिंघार की ये दूसरी पत्नी है और विनीता खुद भी तलाकशुदा है। विनीता का पहले से एक बच्चा भी है। उमंग सिंघार से शादी होने के बाद उनका एक और बच्चा हुआ।

उमंग सिंघार की पहली पत्नी आशावरी सिंघार औरंगाबाद की रहने वाली थी। ये शादी करीब 10 साल चली और 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। इनका कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद उमंग सिंघार की मुलाक़ात हाइली एजुकेटेड मुस्लिम युवती से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। ये युवती भी सिंघार के इंदौर वाले फ्लैट पर आया-जाया करती थी। इस युवती को भी सिंघार ने शादी का झांसा दिया था लेकिन बाद में नोक-झोंक होने पर उसे छोड़ दिया।

इसके बाद सिंघार की नजदीकियां हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती से हुई और इसे भी शादी का झांसा दिया। करीब 8 से 10 महीने तक ये युवती इंदौर फ्लैट में रही और फिर अचानक गायब हो गई। फिर 2010 में उमंग सिंघार ने दिल्ली की विनीता से शादी की, जो अभी भी सिंघार की पत्नी है। विनीता का एक बच्चा पहले से था और एक सिंघार से हुआ। वह अभी भी इंदौर के फ्लैट में अपने बच्चों के साथ रहतीं हैं।

विनीता से शादी होने के बावजूद उमंग सिंघार ने सोनिया भरद्वाज से नजदीकियां बढ़ाई। दोनों की मुलाक़ात मैट्रिमोनियल साइट पर उस समय हुई जब सिंघार तीसरी पत्नी की तलाश कर रहे थे। मुलाक़ात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। सोनिया को भी सिंघार ने शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया था, लेकिन जब शादी करने से मना कर दिया तो सोनिया ने ख़ुदकुशी कर ली। ख़ास बात तो ये है कि, सोनिया खुद तलाकशुदा थी और उसका 19 साल का बेटा भी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here